बस पांच सेकंड और खैरियत लौट आयी

ताकि गुस्सा महंगा ना पड़े 


How do I deal with an angry anger?

एक जरा-सी चुप्पी, गहरी सांस का अंतराल बड़ी मुश्किलों से बचा सकता है। 

सोंचकर बोलना उस समय नहीं हो पता, जब किसी मुद्दे पर गरमा-गर्म बहस चल रही हो। मालूम ही नहीं पड़ता की कब ऐसा कुछ बोल गए, जिसका अफ़सोस कई दिनों तक बना रहा या किसी अच्छे रिश्ते को बिगाड़ बैठे या छवि को धूमिल कर लिया। बाद में समझ में आता है की बहस तो फ़िज़ूल ही थी। जाने क्यों उलझ बैठे?

इसी तरह किसी का अपमानजनक व्यवहार भी बेचैन कर जाता है, इतना की तुरंत ही जवाब देकर सामने वाले को उसकी गलती का एहसास कराने पर आमादा हो जाते हैं। जब कड़वा बोल चुके होते हैं, अपनी ज़बान को खराब और दिल को मैला कर लेते हैं, तब समझ में आता है की किसी के व्यवहार के लिए हम क्यों खुद को जिम्मेदार मानें? उसका व्यवहार गलत है, सब जानते हैं, वो खुद भी मान लेगा, क्यों कुछ बोलकर उसकी गलती में शामिल हों? लेकिन इतना सोंचने का मौका कहां देते हैं खुद को हम। इस आदत का कोई हलहो सकता है? क्यों नहीं।  

अगर हम पांच सेकंड के लिए रुक जाएं, जैसे की आजकल मेल में होता है की सेंड का बटन दबाने के पांच सेकंड तक आप मेल को उनसेंड कर सकते हैं, यानी रोक सकते हैं, वैसा समय हम भी ले सकते हैं। पांच सेकंड की चुप्पी सोंचने का मौका देगी की, "ये किस बहस में उलझ गए हम?" बहस में भी कभी कोई जीता है? पांच सेकंड रुके और मन संयत हो जाएगा, फिर शान्ति से ही जवाब देंगे। 

एक और तरीका है। गहरी सांस लेना। इसके बाद आपका मन शांत हो जाएगा, फिर ना पलटकर जवाब देने का मन होगा, ना बहस का। कैसे होगा ये? इसके लिए दिमाग को समझना होगा। दिमाग का एक हिस्सा होता है अमिग्डला, जो भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का केंद्र होता है। इस पर नियंत्रण कर सकता है प्रीफ्रंटल कोर्टेक्स यानी दिमाग का एक और हिस्सा, जिसके लिए उसे चाहिए महज़ पांच सेकंड का अंतराल जो चुप्पी से या गहरी सांस लेने से मिल सकता है। ग़हरी सांस दिल ही नहीं दिमाग को भी शांत करने में मदद करती है। 

तो जब भी झल्ला कर कभी जवाब देने की बौखलाहट हो, ऐसा लगे की भूल हो सकती है, किसी स्थिति को समझने से पहले ही प्रतिक्रिया देने के लिए उतारू हो, तो पांच सेकंड का पॉज़ यानी अंतराल ले लें। मन शांत हो जाएगा। चीज़ें आसान बना लेंगे आप, अपने लिए भी, उनके लिए भी।        

Reactions

Post a Comment

0 Comments